Ad Code

Responsive Advertisement








 बढ़ती महंगाई से आमजन का भरण पोषण करना मुश्किल: नीतेश पाठक

रिपोर्ट संदीप कुमार गुप्ता

दुबहड़  - (बलिया)  समाजवादी युवजन सभा बलिया के जिला महासचिव नीतेश पाठक ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए उसे जनविरोधी एवं विफल सरकार बताया। नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक पर रविवार को  पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूर्ण रूप से विफल है। देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियां एवं दिन पर दिन बढ़ती महंगाई के कारण आमजन को भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। लेकिन सरकार जाति, धर्म, के नाम पर राजनीति कर रही है। अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर साम, दाम, दंड, भेद एवं गंदी राजनीति के बल पर उत्तर प्रदेश में सतसठ भाजपा जिला पंचायत अध्यक्षों को जीता दी। उत्तर प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। अब वह झूठे दावे एवं झांसे में नहीं आने वाली है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को 2022 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। एक प्रश्न के जबाब में कहा कि सपा में ही ब्राह्मण समाज का मान व सम्मान  संरक्षित है।