नगरा। भारी गहमागहमी के बीच ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया जिसमें एक प्रत्याशी के प्रत्याशी के पर्चा अस्विकृत होने की स्थिति में दो दो लोग आमने सामने यह गये हैं। महिला अनुसूचित वर्ग आरक्षित सीट पर इसी वर्ग की अंजू पासवान, अनिता देवी, संगीता देवी ने गुरुवार को अपना नामांकन किया है। रिटर्निंग अधिकारी वीके मौर्य ने बताया कि पर्चा जांचोपरांत संगीता का पर्चा अस्विकृत हो गया जिससे अंजू और अनीता दो ही प्रत्याशी का नामांकन सही पाया गया है। शुक्रवार को पर्चा वापसी और शनिवार को चुनाव सम्पन्न होना है। इस अवसर पर मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था हेतु थानाध्यक्ष दिनेश पाठक एस आई कमलेश सहित भीमपुरा की पुलिस फोर्स के साथ लगे रहे। तहसीलदार बिल्थरारोड जितेन्द्र सिंह भी मौके पर डटे रहे।







Social Plugin