Ad Code

Responsive Advertisement

लाइट जोड़ते समय, विद्युत प्रवाह चालू होनें से लाइनमैन झुलसा

 




सिकन्दरपुर,बलिया।। हाईटेंशन विद्युत प्रवाह के चपेट में आ जाने से संविदा कर्मी बुरी तरह झुलस गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

सोमवार की शाम को डकिंग गंज निवासी विद्युत संविदा कर्मी अजीत वर्मा (30)पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र वर्मा जो कड़सर पावर हाउस पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। कड़सर पावर हाउस से नन्हूल फीटर पर काम करने गया हुवा था।जिसके लिए ड्यूटी पर तैनात SSO विजय शंकर मिश्रा से डेढ़ घण्टे का शिडडाउन भी लिया था। 

उसी अवधि में खम्भे पर तार जोड़ते समय SSO द्वारा विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई जिसकी चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गया तथा जमीन पर गिर पड़ा ।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की सहायता से साथी विद्युत कर्मी नें आनन फानन में उसे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर चिकित्सक नें प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीरवस्था को  देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


रिपोर्ट:-रजनीश कुमार