Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के प्रत्येक नागरिक खुशहाल - आनंद स्वरुप

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के प्रत्येक नागरिक खुशहाल - आनंद स्वरुप 

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24) -  "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के अंतर्गत क्षेत्र के चकिया के बारी में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधान विनोद पासवान ने पूर्व राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय चकिया के बारी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने उपस्थित लोगों  को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी एवं पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में संपूर्ण भारत सहित उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है।

आमजन के कल्याण के लिए मोदी सरकार की जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं भारत में लागू है। उतना योजना विश्व के किसी देश में नहीं है।इस  मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुन्ना, रितेश मिश्रा, प्रधान धर्मेंद्र यादव, मनीष पांडेय, धनु पांडेय, विनोद भारती, कमलेश पांडेय, विवेक पाठक,घनश्याम पांडेय, लकी सिंह, भगवान यादव, तारकेश्वर गोड़, धर्मेंद्र तिवारी, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष अमित दुबे व शशिकांत चौबे ने किया। कार्यक्रम के अंत मे ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने सबका आभार व्यक्त किया।