Ad Code

Responsive Advertisement

"शराब माफियाओं में दहशत का माहौल" दुबहर पुलिस ने बिहार जा रहा अवैध अंग्रेजी शराब सहित तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

"शराब माफियाओं में  दहशत का माहौल" दुबहर पुलिस ने बिहार जा रहा अवैध अंग्रेजी शराब सहित तस्कर को किया गिरफ्तार।

दुबहर - (स्वतंत्रविचार 24) पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकार नगर के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों की धर-पकड़ तथा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार की शाम दुबहर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
मुखबिर की सूचना पर दुबहर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने अपने हमराहियों के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए अपना जाल बिछाकर जनेश्वर मिश्र सेतु पर शुक्रवार की शाम तेज़ रफ्तार एक महिन्द्रा जायलो को रोककर तलाशी लिया तो महिंद्रा जायलो के बॉडी के अंदर बनाए गए माॅडिफाइड बॉक्स में छुपाकर रखे गए तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे Officer Choice, 180 Ml. फ्रुटी की 168.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। दुबहर पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम मिथिलेश कुमार यादव पुत्र सीताराम राय, निवासी- दरबा, थाना- ताजपुर हलई, जिला- समस्तीपुर बिहार बताया।
दुबहर पुलिस ने गिरफ़्तार शराब तस्कर को सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय किया तथा अवैध शराब में प्रयुक्त चार पहिया महिंद्रा जाइलो वाहन को सीज कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, एस आई जयशंकर प्रसाद राठौर,हनुमान प्रसाद, रामाश्रय, मनोज कुमार, इंद्रेश कुमार, सुनिल कुमार, राहुल, उपेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, लालबहादुर, सुरेन्द्र कुमार, आदि मौजूद रहे।