Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ द्वारा वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गई।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ द्वारा वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गई।

बलिया (स्वतंत्रविचार 24) - राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज ने शनिवार के दिन परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद इदरीसी का 90वां जयन्ती एवं शहीद सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी समर्पित संगठन राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के जिलाध्यक्ष आफताब आलम के तत्वाधान में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब आलम इदरीसी(राजू) की उपस्थिति में जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब आलम इदरीसी ने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा महिला चिकित्सालय का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनीता सिन्हा से मुलाकात कर चिकित्सालय में साफ-सफाई संबंधित बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद वीर अब्दुल हमीद इदरीसी के गृह जनपद गाज़ीपुर के बाबूपुर गांव के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर अकबर अली अंसारी,समीर अंसारी, राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाराज के कार्यकर्ता, इदरीसी बिरादरी के मंडल अध्यक्ष, डॉ.रफीउल्लाह इदरीसी, अध्यक्ष हामिद इदरीसी, सचिव जुबेर अहमद इदरीसी आदि सैकड़ों मौजूद रहे।