Ad Code

Responsive Advertisement

कृष्ण जन्म पर चहक उठा नगरा क्षेत्र।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

कृष्ण जन्म पर चहक उठा नगरा क्षेत्र।

नगरा (बलिया)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व हर्सोल्लास के साथ धूमधाम से क्षेत्र में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लोगों ने श्रद्धाभाव से त्योहार के रुप में मनाया। इस अवसर पर नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में भी नटखट नन्दलाला भगवान कृष्ण की झांकियों की मनभावन सजावट से मानो सजीव आत्माएं विचरण करने स्वर्ग से धरती पर अवतरित हो चले हैं।


इस मनमोहक सुन्दर मनोरम दृश्य का अवलोकन कर लोग भाव विभोर हो जा रहे थे। भाद्रपद कृष्ण पक्ष के अष्टमी रात 12 बजे जन्म होते ही लोगों मे खुशी लहर दौड़ गरी लोग गान बजाना, घण्टा - घड़ियाल व जयकारे के साथ जन्मोत्सव पर झूमकर नाच उठे। लोग एक दुसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाईयां देते रहे।

कस्बे के प्राचीन दुर्गा मन्दिर, बाजार हनुमान व दुर्गा मन्दिर, थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में थाना परिसर, काली मन्दिर परिसर, हनुमान मन्दिर पंचफेड़वा, पावर हाऊस के पास शंकर मन्दिर ब्राह्मणपुरा, चचयां गुरु मन्दिर, भण्डारी शंकर मन्दिर, छत्रपुरा हनुमान मन्दिर, मलप मोड शंकर मंदिर, बलुआं, जजला, तिलकारी, सहित क्षेत्र के पाण्डेयपुर, नरहीं, डिहवा, ढे़कवारी, ताड़ी बड़ागांव कोठियां सधवाइन कुटी, इन्दासो, देवकली, भीमपुरा आदि गांवों में जन्माष्टमी की धूम रही।