बैरिया (बलिया)-( दोकटी ) श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया द्वारा अपराध व अपराधियो व अवैध शराब बिक्री तथा परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बैरिया के पर्यवेक्षण में वृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक की टीम में उ0नि0 चक्रपाणि मिश्र व उनके हमराही कर्मचारीगण उक्त अभियान के तहत सेमरिया बन्धे पर मौजूद होकर चेकिंग कर रहे थे उसी समय मुखबीरी सूचना के आधार पर लक ईट भट्ठे बाबू के शिवपुर के पास से दो अबैध बियर के तस्करो मय 07 पेटी मे कुल 168 केन अबैध किंगफिसर बियर व एक अदद मोटर साईकिल हिरोहोण्डा पैशन जिसका प्रयोग अबैध बियर की तस्करी अभियुक्त द्वारा किया जा रहा था, बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्तियो से उक्त बरामद शुदा माल के सम्बन्ध में बैध प्रपत्र की मांग की गयी तो नही दिखा सके । पूछ ताछ पर बताये की साहब ये बियर की बोतले अबैध है जिसे हमलोग अबैध रुप से खरीदकर बिहार प्रांत मे उचे दामों मे बेचते है तथा उससे प्राप्त पैसे को हमलोग आपस मे बाट लेते है । अभियुक्तगणो को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए हिरासत पुलिस लिया गया तथा थाना स्थानीय मु0अ0सं0 45/2022 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम बनाम अभिषेक यादव व विशाल यादव पुत्रगण चन्द्रशेखर यादव निवासी सेमरिया दोकटी बलिया के पंजीकृत किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार अभियुक्तगणो को मा0न्यायालय भेजा गया ।
बरामदगी करने वाली टीम
1. SO श्री दिनेश कुमार पाठक
2. उ0नि0 श्री चक्रपाणि मिश्र
3. कां0 अखिलेश वर्मा
4. का0 कमल प्रकाश सिंह
बरामदशुदा माल
1. अबैध 07 पेटी मे कुल 168 केन
2. 01 अदद मोटरसाईकिल पैशन प्रो बरामद किया गया।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin