स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- वकील अहमद अंसारी)
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गोष्ठी में जंग ए-आज़ादी का ज़िक्र करते का० चैयरमैन सोनी के आंखों से छलकें आंसू।
--------------------------------------------------------------------------
रसड़ा ( बलिया ) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाये जाने के क्रम में आदर्श नगर पालिका रसड़ा द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में इस विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रसड़ा नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने 14 अगस्त सन् 1947 की रात का ज़िक्र करते हुए कहा कि उस समय अनेकों लोगों ने अपनी जानें गवाई तथा दौरान जंग अनेकों औरतों की मागें सूनी हो गई और बच्चे अनाथ हो गए।
देश-दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख का बहुत ही अहम स्थान है।।, इसी वजह से आज का दिन ‘पार्टीशन हॉर्ररस रिमेम्बरेंस डे’ यानि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। विदित हो कि अखंड भारत के आजादी के इतिहास का आंसुओं से सराबोर 14 अगस्त सन्1947 जिस दिन देश का विभाजन हुआ और 15 अगस्त, 1947 को भारत को पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े किए गए बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया। बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया। सोनी के इस भावनात्मक वाणी से गोष्ठी में उपस्थित लोगों आंखें नम हो गई। इसी क्रम में रामानुज मिश्रा ने भी भारत के विभाजन पर अपने विचार वक्त किए। कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 14 अगस्त सन् 1947 के भयावहता को याद कर जंग ए-आज़ादी में कुर्बान हुए लाखों, करोड़ों लोगों को नमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक हो कर सभी से देश की रक्षा और स्वाभिमान हित में समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की । इस गोष्ठी में पालिका के पूर्व व नेता सभासद दीनानाथ सिंह, दीना तिवारी सिंह ,विनोद सोनी, गुड्डू तिवारी,आदित्य गुप्ता के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।







Social Plugin