स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार)
स्वतन्त्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर डॉ आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा।
सिकन्दरपुर(बलिया) स्वतन्त्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाले जा रहे तिरंगा यात्रा के तहत नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ आशुतोष गुप्त के नेतृत्व में सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिस में सैकड़ों लोगों ने जोशो खरोश के साथ भाग लिया।समीपवर्ती चेतन किशोर के मैदान से निकली यात्रा जलालीपुर,बस स्टेशन चौराहा,मिल्की मोहल्ला,नगरा चौराहा,डोमनपुरा,भिखपुरा,गन्धी ,जल्पा मन्दिर,पुलिस चौकी रोड आदि का भ्रमण करते बस स्टैंड चौराहा पर पहुंच कर समाप्त हुआ।भ्रमण के दौरान यात्रा में शामिल लोग तरह तरह के देशभक्तिपूर्ण नारे लगाते चल रहे थे।







Social Plugin