स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
मिशन शक्ति अभियान के तहत विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन।
दुबहड़ (बलिया)शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा बलिया में बृहस्पतिवार के दिन मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत, विषय- "देश की एकता एवं अखंडता में सिविल सेवा की भूमिका "पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सीओ सिटी बलिया ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की सुरक्षा ,सम्मान एवं स्वावलंबन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं जागृत होकर सशक्त बनना चाहिए और नारी सेवा का दायित्व निर्वहन करना चाहिए। छात्राओं के साथ संवाद शैली में परिचर्चा करते हुए विभिन्न अधिकारों पर चर्चा की। थाना दुबहर के एस. एच. ओ .श्री अतुल कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि ,ने विभिन्न महिला हेल्पलाईनो के माध्यम से अपनी शिकायतों को थाने में दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया और कहा कि चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो। मिशन शक्ति के नोडल पदाधिकारी डॉ रजनी कांत तिवारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं देश के विकास में सिविल सेवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सी. पी.पांडे , कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विवेक सिंह ने किया । इस मौके पर डॉ.मो.इसरार खान, डॉ. रोहित गुप्ता,डॉ. दीपक झा उपस्थित रहे। महाविद्यालय कर्मचारी श्री सुरेश कुमार ,श्री शैलेश यादव, अभिषेक कुमार तथा राजर्षि टंडन के श्री मनीष कुमार पाठक उपस्थित रहे।







Social Plugin