Ad Code

Responsive Advertisement

19 जनवरी 2022 आम हड़ताल को सफल बनाने की बात पर जोर देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया







 19 जनवरी 2022 आम हड़ताल को सफल बनाने की बात पर जोर देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया


रिपोर्ट:; मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल बलिया दवा प्रतिनिधि के आल इंडिया संगठन FMRAI के आह्वाहन पर 19 जनवरी 2022 को अखिल भारतीय आम हड़ताल का एलान किया गया है।इस हड़ताल में यू पी एम एस आर ए बलिया इकाई ने एक प्रेस वार्ता कर सभी दवा प्रतिनिधि साथियों से अपील किया और कहा कि 19 जनवरी को सभी दवा  प्रतिनिधि साथी हड़ताल पर रहेंगे।

जिसमे जो मांगे मुख्यता से है,

केन्द्र सरकार से मांगे,

*1.*  चारो नए रद्दी लेबर कोड को खत्म करते हुए पुराने सेल्स प्रमोशन एमप्लाई एक्ट 1976 (SPE Act) को बहाल करो।

2. दवा प्रतिनिधियों के लिए वैधानिक कार्य प्रणाली निर्धारित करो।

3. दवा तथा चिकित्सा उपकरणों का दाम कम करते हुए GST के दायरे से बाहर करो ।


राज्य सरकार से मांगे:__

1.राज्य सरकार दवा प्रतिनिधियो को उनके कार्य स्थलों तक बिना रोक_टोक पहुंच सुनिश्चित करे और प्रवेश पर सभी प्रतिबंध खत्म करें।

2.राज्य सरकार दवा प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम मजदूरी रू0 26000  करते हुए 8 घंटे कार्य सामान्य ब्रेक के साथ सुनिश्चित करे।


नियोक्ताओं से मांगे:__

*1.* Sales promotion employees Act. 1976 को लागू करते हुए अपने यहां शिकायत निवारण मंच का गठन करें।

*2.* सेल्स के आधार पर दवा प्रतिनिधियों का उत्पीड़न, वेतन कटौती तथा बर्खास्तगी बंद करो।

*3.* पेट्रोलियम और अन्य वस्तुओं की बढ़ते कीमतों को पूरा करने के लिए  दैनिक भत्ता तथा यात्रा भत्ते में वृद्धि करो ।

इन मांगो के साथ आज बलिया इकाई द्वारा हमारे यू पी एम एस आर ए स्टेट से जॉइंट सेक्रेटरी कॉम मनोज शर्मा आब्जर्वर एवम इकाई के सचिव पंकज मेहता ने आगामी 19 जनवरी 2022 आम हड़ताल को सफल बनाने की बात पर जोर देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमे राज्य के नेता कॉम रघुबंश,अजीत,मनोज श्रीवास्तव,आल इंडिया नेता कॉम प्रमोद गौड़ इकाई के अध्यक्ष कॉम नरेंद्र सिंह,विनय,आलोक,रवि यादव उपस्थित रहे।