(बलिया) ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक संघ के आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे के निवास स्थान दामोदरपुर में संपन्न हुई जिसमें विगत दिनों संगठन के वार्षिकोत्सव एवं भव्य ब्राम्हण सम्मान समारोह के सफल कार्यक्रम के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा बलिया जनपद में इस प्रकार का यह पहला ऐतिहासिक कार्यक्रम था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 251 ब्राह्मण बंधुओं को सम्मानित किया गया ऐसे सफल कार्यक्रम के लिए वह सभी पदाधिकारी एवं ब्राह्मण बंधु बधाई के पात्र हैं जो दिन रात लग करके कार्यक्रम को सफल बनाएं साथ ही उन्होंने सिकंदरपुर के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान पाठक के घर पर हुई चोरी की निंदा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी अगर 1 हफ्ते के अंदर चोरों को पकड़ कर के घटना का पर्दाफाश नहीं करेंगे तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक के घर चोरी होने की घटना से यह प्रदर्शित होता है की चोरों के अन्दर से पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो गया है उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग किया बैठक में सत्येंद्र पांडे रत्नाकर दुबे आत्मानंद पांडे सरोज दुबे राघवेंद्र तिवारी गुड्डू तिवारी सुधीर चौबे राजू दुबे रिंकू दुबे सत्य प्रकाश ओझा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता दयाशंकर तिवारी एवं संचालन अरुण तिवारी ने किया
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin