सिकन्दरपुर(बलिया) भाकपा माले के तत्वाधान में नगर से सटे चेतन किशोर के मैदान में रविवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य अथिति के रूप में विहार विधानसभा के विधायक अमरजीत कुशवाहा सहित एपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ,भाकपा माले के राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव एवं भाकपा माले के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कामरेड श्रीराम चौधरी ने भाग लिया।सभा में प्रायः सभी वक्ताओं के निशाने पर प्रदेश की योगी और केन्द्र के मोदी सरकार की कार्य प्रणाली रही।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है।भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं तथा इस राज में सरे आम महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है।
सभा को सम्बोधित करते हुए ईपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ा हैं।महिलाओं पर अत्याचार ना हो इसके लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना होगा।
माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि देश में लूट ,झूठ और नफरत कि राजनीत खत्म करना है तो माले को मजबूत करना होगा।माले के सिकन्दर पुर विधान सभा के प्रत्याशी कामरेड श्रीराम चौधरी ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो रही।किसान परेशान है।सरकार किसानों के धान की खरीद नहीं हो होगी तो सड़क पर उतरा जाएगा।
मुख्य अतिथि कामरेड अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश में महगांई से जनता परेशान है और मोदी जी गंगा में डुबकी लगाने में व्यस्त हैं।सभा की अध्यक्षता का. बसंत कुमार सिंह व संचालन नियाज़ अहमद ने किया।
रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार






Social Plugin