Ad Code

Responsive Advertisement

लो पॉली टनल तकनीक पर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम/किसान गोष्ठी का आयोजन।

 


 अधिकारियों ने खेत पर जाकर किया भ्रमण और किसानों से ली जानकारी।


बलिया / राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सहयोग से एफ एस पी एफ परियोजना के अंतर्गत लो पॉली टनल तकनीक द्वारा आफ सीजन सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं, आज परियोजना के किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम/किसान गोष्ठी का आयोजन थुम्हाउत्तम गांव में किया गया, कार्यक्रम के दौरान जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अखिलेश कुमार झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए किसानों के लो पाली हाउस पर योजना से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया साथ ही कहा कि इस तकनीक से किसानों का आर्थिक विकास हो सकेगा साथ ही क्षेत्र के अन्य किसान भी इस विधि को आने वाले समय में अपनाने का कार्य करेंगे,इस दौरान परियोजना प्रबंधक राज नारायण सिंह ने बताया कि लो पॉली टनल का अपना एक सूक्ष्म वातावरण होता है जो तापमान, नमी, आपेक्षिक आद्रता को नियंत्रित करता है, अग्रणी जिला प्रबंधक राजकुमार पांडे ने कहा की आफ सीजन सब्जियों की खेती इस तकनीक से उपयोगी एवं लाभदायक है, लो पॉली टनल में सिंचाई प्रबंधन व कीट प्रबंधन एवं मृदा का संरक्षण करना आसान एवं कम खर्चीला है, साथ ही इस दौरान किसानों को बैंक से जुड़ी अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई, आर सेटी के निदेशक डी के सिंह ने अपने संस्थान द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी चयनित किसानों को विस्तार पूर्वक दी,इस दौरान माँ सुरसरी सेवा संस्थान,कथरिया के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किसानों को परियोजना से जुड़ने के लिए आभार प्रकट किया, इस दौरान किसानों के खेत पर लगे लोग पाली टनल का अवलोकन किया गया, इस दौरान प्रगतिशील किसान जयप्रकाश सिंह,श्रीकृष्ण सिंह, विजय कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, अजय कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, छोटे लाल वर्मा, स्वामी नाथ राम, कौशल वर्मा, जय प्रकाश कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, ननकू कुशवाहा, लालमोहर कुशवाहा, अभिरुद्ध वर्मा, लल्लन कुशवाहा, विनोद कुमार मौर्य, परमहंस वर्मा सहित शाहपुर, कोटवा एवं थुम्हाउत्तम गांव के सभी चयनित 20 किसानो ने अपने अनुभव को साझा किया.


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश