Ad Code

Responsive Advertisement

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग पर बिल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक तत्काल पूर्ण निर्माण किया मांग।

 

बिल्थरारोड(बलिया)। समाजवादी पार्टी की ओर से  बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर बिल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक तत्काल पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में निकल गया। यह जुलूस बिल्थरा रोड में चरण सिंह तिराहे से विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें सपा के कार्यकर्ता लाल टोपी लगाए व आम जनमानस में सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए। जुलूस के माध्यम से एक वर्ष से धीमी गति से चल रहे राज मार्ग के निर्माण को तत्काल पूर्ण करने के अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। और तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम संबंधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राजेश गुप्ता को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदान किया गया। इस ज्ञापन में ग्राम चौकिया से तेन्दुआ राजमार्ग संग सीयर-सोनाड़ीह मार्ग व सोनड़ीह रेलवे ढाला से बहोरवा ग्राम तक की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी। ज्ञापन के माध्यम से 19 दिसम्बर तक पिचिंग कार्य पूर्ण करने की चेतावनी भी दी गयी है। पिचिंग कार्य पूर्ण न होने पर 20 दिसम्बर से क्रमिक अनशन करने की हिदायत भी दी गयी है। एसडीएम गुप्ता ने ज्ञापन को उचित माध्यम से भेजने का भरोसा दिया।
इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन शम्भू नाथ आचार्य, अल्प संख्यक सेल के अध्यक्ष मतलूब अख्तर, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त कुमार जायसवाल मंटू, सपा नगर अध्यक्ष शिवम बर्नवाल, मास्टर इरशाद, शशिकान्त गुप्ता उर्फ गोपाल जी, ग्राम प्रधान उमेश चौरसिया, ग्राम प्रधान सज्जन पासवान, साहब लाल यादव, अंगद यादव, सोएब अहमद शिब्बू, गीता देवी, मोईद अहमद उर्फ नन्हें भाई, भोलू भाई, श्याम नारायण पासवान, आफताब अहमद, सुरेन्द्र यादव, अमीन अहमद एडवोकेट, शिव कुमार राजभर, सुरेन्द्र पासवान, राजू जायसवाल, सविता पटेल, विनोद कुमार पप्पू, अमलेश कन्नौजिया, अभिमन्यु राजभर, शाहिद समाजवाद, अमरजीत सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।



रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार