Ad Code

Responsive Advertisement

अवकाश प्राप्त प्रधान ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर पहली बार सपा कार्यकर्ताओं से हुआ रूबरू।

 


नगरा (बलिया)। अवकाश प्राप्त प्रधान आयकर आयुक्त सुबचन राम सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार रविवार को क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनके साथ बैठक कर मिशन 2022 की सफलता को लेकर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया।पूर्व आयकर आयुक्त सुबचन राम ने बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के साथ ही पूर्वांचल में अधिक से अधिक सीटों पर सपा की जीत पक्की बताया। चुनाव में जीत के लिए सपा की नीतियों और अखिलेश सरकार में हुए उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने को सबसे जरुरी बताया। प्रत्येक बूथों पर जीत ही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी।
                 बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता श्री राम ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की बननी तय है। तभी प्रदेश में समतामूलक समाज की स्थापना हो सकेगी। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार को विभिन्न मोर्चों पर विफल बताया। साथ ही कहा कि प्रदेश में बढ़े अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, बेरोजगारी, अराजकता के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है। कहे कि वर्तमान सरकार विज्ञापनों में पैसा खर्च कर प्रदेश में सब कुछ ठीक दिखा रही है, जबकि ठीक इसके उल्टा हो रहा है। रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करना, टेट का पेपर लीक हो जाना, महिलाओ के साथ हो रहे जघन्य अपराध इस सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को उनके कार्तव्यो को याद दिलाते हुए सपा सरकार में हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में कामता प्रसाद यादव, राम सिंघासन यादव, दयाराम चौधरी, प्रभुनाथ सिंह, दिनेश चैहान, लाल बहादुर यादव, खुद्दी पठान, क्रांति यादव, पारसनाथ यादव, मकरध्वज पटेल,मो. जुबैर, मौलाना रेयाज अहमद, मौलाना गुलाब नबी,सफीक अहमद समेत अनेक लोग शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अनिल सिंह एवं संचालन एडवोकेट शफीक अहमद ने किया।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा