Ad Code

Responsive Advertisement

17 दिसम्बर पेंशन दिवस।

 



बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया है कि राज्य सरकार की पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निस्तारण हेतु प्रतिवर्ष 17 दिसंबर 2021 को पेंशन दिवस पूरे प्रदेश में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 
शासन द्वारा जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/ कार्यालयाध्यक्ष को भी प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे कि पेंशनरों की ऐसी समस्याएं  जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है और सुनवाई भी हो सके एवं प्रकरण के निस्तारण पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

 उक्त कार्यक्रम 17 दिसम्बर 2021 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा।जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष उक्त कार्यक्रम में समय से प्रतिभाग  सुनिश्चित करें तथा गत वर्ष आयोजित पेंशन दिवस के प्रकरणो की निस्तारण आख्या एवं अपने कार्यालय  में गठित पेंशन प्रकोष्ठ से संबंधित सूचना अनिवार्यतः  साथ लाये।


रिपोर्ट :--