Ad Code

Responsive Advertisement

ओम प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन।

 


बलिया अजय कुमार मिश्र  उर्फ टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ओम प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के नेतृत्व में  राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  जिलाधिकारी के प्रतिनिधि  एस डी एम को सौंपा गया
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि देश की भारत सरकार टेनी को बचाने का काम कर रही है सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए सारी एजेंसी से जांच सामने आ चुकी है पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी निंदा कांग्रेस जनों ने किया । ज्ञात हो कि 
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ महीने पूर्व किसानों की दिन दहाड़े हत्या ने देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा दी गई खुली चुनौती और चेतावनी एवम उनके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुखद है।इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र द्वारा जान बुझ कर अंजाम दिया गया जो अभी भी जेल मे निरुद्ध है।परंतु चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद कथित मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्यवाई नही की गई है।यह शर्मनाक है की प्रधानमंत्री महोदय और गृहमंत्री महोदय जिनके पास सभी मंत्रीगण सीधा तौर पे रिपोर्ट करते है उनलोगो द्वारा इस जगन्ह्य हत्याकांड के खिलाफ एक सब्द भी नहीं कहा जाना निन्दनीय है।कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।सरकारी जांच एजेंसी ने भी इस घटना को जान बूझकर अंजाम दिया जाना ही माना है आज ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेंद्र चौधरी, सी बी मिश्रा ,उमा शंकर पाठक, , रमा शंकर यादव,अजीत धुसिया, पुनीत पाठक,  संतोष गोयल,मदन यादव, विशाल चौरसिया, शाहिद अली,जैनेंद्र कुमार पाण्डेय, रूपेश चौबे,सत्यम तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, अतुल प्रकाश यादव, हृदय नंद पांडेय, उषा सिंह, विजयानंद पांडेय, निर्मला वर्मा ,अबुल फैज, कोकिल राम, जाकिर हुसैन, बृजेन्द्र पांडेय मुखिया,पारस वर्मा, वीरेन्द्र कुंवर,सोनम बिंद , अशोक राय, ओंकार तिवारी,लाल मुनि बिंद शैलेश सिंह,अनिमेश ओझा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम