Ad Code

Responsive Advertisement

महिला शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन

 



 चिलकहर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी चिलकहर पर महिला शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रंजना पांडे की अध्यक्षता में हुआ। ब्लाक कार्यकारिणी का गठन जिला महिला शिक्षक संघ बलिया के पदाधिकारियों की देख-रेख में चुनाव हुआ । जिसमें सर्वसम्मति से प्रियंका सिंह को ब्लाक अध्यक्ष,पूनम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व मीना,निकिता सिंह, इन्द्र कला,रूना पांडेय,प्रेमशीला चौहान को उपाध्यक्ष, महामंत्री सीमा भारती,मंत्री नीलम देवी, संयुक्त मंत्री सबिता पांडेय,संगठन मंत्री बिंदू यादव,शिप्रा गुप्ता,सुमन सिंह। कोषाध्यक्ष कु0चिंता, मीडिया प्रभारी सबिता भारती बनी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमति रंजना पाण्डेय ने  ब्लाक टीम के सदस्यों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। मौके पर मन्दाकिनी द्विवेदी,बिजेता सिंह, निरूपमा मिश्रा, जिला महामंत्री सिंपल चौरसिया, विभा श्रीवास्तव,माया राय,मीरा,शबाना परविन, अन्नू सिंह,किरन भारती, सत्यमबदा त्रिपाठी,मणि सिंह, तथा सैंकड़ों महिला शिक्षक मौजूद रहीं। संचालन रंजना पांडेय ने किया। तथा जिला बरिष्ट उपाध्यक्ष विजेता सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता