Ad Code

Responsive Advertisement

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला।

 

रतसर ( बलिया )
लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना के विरोध में तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय नगर पंचायत के गांधी आश्रम चौराहे पर सोमवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए शांत कराया। इस दौरान सपा कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा प्रशासन के खिलाफ कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवायी की जानी चाहिए। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या मे पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात थी। इस दौरान अरविन्द यादव, रामदरश यादव, राधेरमण तिवारी, अरविन्द यादव, अशोक बाबू, अजीत यादव, अखिलेश यादव, श्री निवास, सदाब फैजी, ओम जी, अनिल गुप्ता, प्रदीप गोड़, सुनील, पंकज आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- पीयूष सिंह