Ad Code

Responsive Advertisement

स्थानीय थाना परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

स्थानीय थाना परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24) - स्थानीय थाना परिसर में बुधवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक राकेश गिरी ने अपनी गीत- धर्म के पीछे लागल पापवा मुदईया ए कन्हैया जी..एवं कृष्ण जन्म लिए जेल के भीतरिया में, भादो के अन्हरिया में ना.. सहित कई गीतों की प्रस्तुति कर खूब आनंदित किया। इसके पूर्व हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। भगवान का जन्म होते ही जय श्रीकृष्ण के जयकारों से थाना परिसर गूंज उठा। जन्मोत्सव पर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, एस आई हनुमान प्रसाद, मनोज कुमार, इंद्रेश यादव, सुनील कुमार, लाल बहादुर, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, विमल पाठक, घनश्याम पांडेय, सुनील मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती, धन्नू पांडेय, राजनाथ सिंह, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, गोविंद पाठक, नितेश पाठक, पन्नालाल गुप्ता, अन्नपूर्णानंद तिवारी, रविश सिंह, बब्लू सिंह, काशीनाथ ठाकुर, आदि मौजूद रहे।