Ad Code

Responsive Advertisement

ब्लाक के हर गांव का होगा विकास नगरा नगर पंचायत में भी खिलेगा कमल।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

ब्लाक के हर गांव का होगा विकास नगरा नगर पंचायत में भी खिलेगा कमल।

नगरा (बलिया)। जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश मे भी आयी है गुंडे माफिया बदमाश जेल के सलाखों में है। चारो तरफ विकास की गंगा बह रही है। बलिया के धरती बहुत समझदार ह, इहवा एक एक महा पुरुष भइल लोग। सबके नमन वंदन बा। मोदी जी औरी योगी जी के राज में चारो ओर विकास के गंगा बहत बा। योगी जी के कदम से कदम मिला के अब नगरा में भी विकास के गंगा बही।
          उक्त बातें सांसद एवं सीने अभिनेता रविकिशन ने जनता इंटर कॉलेज के मैदान में क्षेत्र पंचायत नगरा द्वारा आयोजित 151 विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा। सीने अभिनेता ने कहा कि योगी जी के शासन काल में अपराध पर अंकुश लग गया है। मेडिकल कॉलेज, एम्स, सड़क, एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। लोगो को बिजली मिल रही है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। अपराध पर अंकुश लग चुका है। देश प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की धारा जोड़ा है। कानून का राज स्थापित करने है। उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत नगरा भी योगी जी की देन है। यहां का पहला नगर पंचायत अध्यक्ष भी जब भाजपा का होगा, तभी इसका विकास होगा। समारोह में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व समारोह के आयोजक पूर्व प्रमुख अनिल सिंह एवं उद्यमी विनय सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। भाजपा नेता छट्ठू राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, अरविंद नारायण सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, शशि चौरसिया, अशोक गुप्त, देनारायण प्रजापति देवा भाई, सतीश गुप्ता, सुधीर मिश्र, पंकज पृथ्वीपाल सिंह, शफीक अहमद, अजय पासी, जय प्रकाश जायसवाल, राकेश सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, अजय सिंह बब्लू, दीपक गुप्त, प्रमोद पाठक, काशीनाथ जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू एवं संचालन जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने किया। समारोह में भोजपुरी के दिग्गज कलाकार मोहन राठौर, अनुपमा यादव, राहुल ठाकुर विक्की, रवि प्रकाश गुप्त एंकर राजकुमार यादव भण्डारी आदि के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।