स्वतंत्रविचार 24 (न्यूज़ डेस्क बलिया)
नगर पालिका सीमा विस्तार पर उद्यमियों ने नगर विकास मंत्री का जताया आभार।
मऊ। नगर पालिका परिषद मऊ सीमा विस्तार किए जाने पर औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में संचालित कर रहे उद्धमियों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रविवार की शाम नगर विकास मंत्री ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का औद्योगिक क्षेत्र स्थित महावीर जी मंदिर पर स्वागत अभिनंदन किया गया। फेडरेशन आफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संजय सिंह ने कहाकि नगर पालिका सीमा विस्तार कर लिए जाने से औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर भी नगरपालिका का हिस्सा हो गया। जिससे यहां यथोचित विकास हो सकेगा। गौरतलब हो कि अभी तक औद्योगिक क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी यूपीसीडा के जिम्मे थी। फिलहाल यहां की स्थिति बदहाल है। सड़कें बुरी तरह से टूट कर बिखर गई हैं व रात में समूचा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। उद्धमियों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन उपरांत एके शर्मा ने कहाकि विकास की किरण से उपेक्षित पड़े गांव को नगर की सीमा में जोड़ कर उनका समुचित विकास कराया जाना ही शासन का लक्ष्य है।
इस अवसर पर फेडरेशन महामंत्री अनमोल राय, उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, राजकीय आईटीआई कॉलेज चेयरमैन कन्हैया लाल जायसवाल, गोपाल साहू, दरगाही गुप्ता प्रवीण चंद्र मिश्रा, अमित सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
------------
स्वतंत्रविचार 24 (न्यूज़ डेस्क बलिया)
मरुधर एक्सप्रेस का संचालन मऊ जँ. से किए जाने की मांग।
सालासर बालाजी महाराज दर्शन में होगी सहूलियत।
ऑल इंडिया रेल यूजर्स फेडरेशन ने ए के शर्मा के माध्यम से किया मांग।
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की वाराणसी जंक्शन से चलकर जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस का संचालन काफी दिनों से वाराणसी जंक्शन के स्थान पर मऊ जंक्शन से किए जाने की मांग की जाती रही है। जिसके तहत ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सचिव व वर्तमान में उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री उर्जा मंत्री ए के शर्मा से मिलकर ट्रेन को मऊ से संचालित की जाने की मांग की गई। जिससे राजस्थान की प्रमुख यात्राओं के साथ ही सालासर बालाजी महाराज दर्शन पूजन करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत प्राप्त हो सकेगी। फेडरेशन की इस मांग पर एके शर्मा ने सहमति जताते हुए शीघ्र ही मंत्रालय तक मांग पत्र पहुंचाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब हो कि नगर विकास मंत्री उर्जा मंत्री एके शर्मा के मऊ यात्रा के दौरान ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन चेयरमैन श्रीराम जायसवाल द्वारा मऊ के आवान की सुविधा के लिए चल रही पुरानी मांग को पुनः दोहराते हुए मरुधर एक्सप्रेस का संचालन मऊ जंक्शन से किये जाने का मांग पत्र दिया गया। गौरतलब हो की उक्त ट्रेन वाराणसी में लगभग 10 घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहती है। जिसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी जंक्शन से ट्रेनों की भीड़ हटाने के क्रम में मरुधर एक्सप्रेस को कहीं अन्यत्र से संचालित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर रेल यात्री फेडरेशन द्वारा पूर्व में जीएम एनईआर को पत्र दिया जा चुका है। रेलवे प्रशासन द्वारा भी आश्वासन दिया गया। विशेष बात यह कि मऊ जनपद से सत्संग मंडल द्वारा प्रत्येक सप्ताह लगभग 50 की संख्या में यात्रियों द्वारा बांदीकुई जयपुर सालासर बालाजी महाराज का दर्शन पूजन यात्रा किया जाता रहा है। इसके साथ ही व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी राजस्थान के लिए मऊ से कोई ट्रेन नहीं है। जिसको लेकर उस ट्रेन की काफी उपयोगिता बन जाएगी। ट्रेन संचालन मांग की गंभीरता को देखते हुए एके शर्मा ने कहाकि मरुधर एक्सप्रेस का संचालन मऊ से नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहाकि यात्रियों की सहूलियत के लिए रेल मंत्रालय से मांग पत्र पर गम्भीरता पूर्वक विचार करने का निवेदन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, मऊ महादेव मंदिर समिति पदाधिकारी रामसकल चौहान, रवि चौरसिया, महेंद्र बरनवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
------------
मद्धेशिया समाज के युवा जिलाध्यक्ष रोशन व जिला महामंत्री बने दीपक।
मऊ। अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सोमवार को जनपद मऊ के इंदारा के रहने वाले रोशन मद्धेशिया को युवा जिलाध्यक्ष कोपागंज के निवासी दीपक मद्धेशिया को युवा जिला महामंत्री व मऊ नगर के संजय मद्धेशिया को प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाएं जाने की जैसे ही सूचना मिली पूरे जिले में हर्ष का माहौल फैल गया। नए पदाधिकारियो को बधाई देने वालो का तांता लग गया। युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने रोशन, दीपक और संजय को बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है,यह लोग इस जिम्मेदारी पर ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। इन लोगो के संगठन में जुड़ने से युवाओं में एक नया जोश व नई उमंग मिलेंगी। युवा जिलाध्यक्ष बनने पर रोशन मद्धेशिया ने युवा प्रदेश समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी हमे दी गयी है, उसको हम पूरे लगन शीलता से वरिष्ठजनों के आशीर्वाद व युवाओं के सहयोग से करेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य संजय मद्धेशिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बधाई देने वालो में मुख्य रूप से हेमराज मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, शुभम मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, अमन, पवन, विकास मद्धेशिया, कृष्ण मुरारी मद्धेशिया, पप्पू मद्धेशिया, ऋषिराज मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, संजीव मद्धेशिया, सतेंद्र मद्धेशिया, प्रीतम मद्धेशिया आदि रहे।
-----------









Social Plugin