स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
: विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन होते क्षेत्र मे फैला उजाला।
नगरा (उत्तर प्रदेश) नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र तुर्की दौलतपुर रनऊपुर मे खुशी भरे माहौल मे उद्घाटन करते हुए सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सभा मे कहा कि हम उजाला करने आए हैं और हर जीवन को नई रोशनी के ऊंची उड़ान से खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं. विद्युत आपूर्ति मे बाधक ओभर लोड का दंश झेल रहा नगरा विद्युत उपकेन्द्र के बीस गाँव को सीधा लाभ के लिए जुड जाने से सभी उपभोक्ताओं को कटौती मुक्त बिजली मिलना शुरु हो जाजाएगा विजिनेस प्लान के तहत 2.60 लाख रुपये की लागत से 33/11 के इस विद्युत सब स्टेशन को सोमवार को सांसद ने विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी मे क्षेत्र को सौंपकर उजाला कर दिए. उन्होंने कहा देश व प्रदेश मे विकास चल रही भाजपा को योजनाओं को लागू करने वाले मोदी जी योगी सहित पूरा सरकारी महकमा जनसेवक के रुप मे लगा है. इस अवसर पर विधान सभा पूर्व प्रत्याशी छट्ठू राम, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत कार्य मण्डल आजमगढ़ प्रदीप अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बांसडीह राजकुमार सिंह, उप खण्ड अधिकारी बी बी राय, सहायक अभियन्ता सचिन्द्र जायसवाल, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, आर एस यादव, नागा तिवारी, अशोक कुशवाहा, सुनील सिंह, राजेश कुमार, जगदीश, आदि रहे.







Social Plugin