Ad Code

Responsive Advertisement

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर  गिरफ्तार।

दुबहर (बलिया) - स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस को मिली सफलता ।
 थानाध्यक्ष दुबहड़ श्री अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को उ0नि0 श्री जयशंकर राठौर मय फोर्स द्वारा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सुनील बारी पुत्र शत्रुधन बारी निवासी अखार थाना दुबहर बलिया को 1.900 कि.ग्रा. अवैध गाँजा के साथ सुबह लगभग 06.10 बजे अखार चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया ।