स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
बोलेरो की धक्के से वृद्ध महिला का टूटा पैर।
बिल्थरारोड(बलिया)।उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चौकियां मोड़ पर गुरुवार की प्रातः करीब 10 बजे एक बोलेरो की धक्के से ग्राम करनी निवासिनी आशा देवी (60) पत्नी छांगुर गुप्ता की दाहिनी पैर टूट गयी। उनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में कराया गया। चिकित्सक डा0 टी0एन0 यादव ने प्राथमिक उपचार कर आशा देवी का जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह घटना उस समय घटी जब दवा के लिए अपनी पुत्री संग आशा देवी किसी प्राईवेट वाहन से चौकियां मोड़ पर इलाज कराने पहुंची थी। और सड़क पार करते समय यह घटना हो गयी।







Social Plugin