स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)
सात निरीक्षक व दो उप निरीक्षकों को दी नई अलग अलग जगहो की जिम्मेदारी।
रतसर (बलिया) पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने सात निरीक्षक व दो उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। शनिवार को जारी सूची में बांसडीह थाना इंचार्ज राज कुमार सिंह को गड़वार थानाध्यक्ष बनाया है जब कि गड़वार थानाध्यक्ष श्रीधर पाण्डेय को अपराध शाखा भेजा गया है। नवागत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रविवार को चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह के साथ स्थानीय नगर पंचायत का भ्रमण कर लोगों से आपसी मेल-मिलाप के साथ रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि अगर कोई सौहार्द व समरसता बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवायी की जाएगी। इस मौके पर का.रितेश पाण्डेय,संदीप यादव, का.राकेश कुमार,राहुल, रितेश एवं प्रमोद कुमार मौजूद रहे।







Social Plugin