स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
दुबहर (बलिया) - आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय नेत्त लाल के छपरा के प्रांगण में मुख्य अतिथि ओझा कछुआ प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार पांडेय"गबडू" द्वारा झंडारोहण किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाहन्वी व वैष्णवी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इसी क्रम में दोपही (अगरौली) के प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत भवन पर झंडारोहण किया। इस मौके पर नेत लाल के छपरा के प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह "मिंटू ," अमृता सिंह, श्वेता चौबे , कीर्ति पांडेय ग्राम पंचायत सचिव राम अवध राम,अशोक पांडेय, महेश वर्मा,जय प्रकाश,दद्दन भारती आदि ग्रामीण मौजूद रहे।











Social Plugin