बिल्थरारोड(बलिया) उत्तर प्रदेश के शासन के आदेश पर विद्युत विभाग एसडीओ राजेंद्र कुमार जेई अवधेश कुमार द्वारा एक अभियान चलाकर बिल्थरारोड में घर के अंदर लगे विद्युत मीटर को बाहर दरवाजे पर लगाया गया एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग नहीं किए जाने की शिकायत को दूर करने के लिए विद्युत मीटर को बाहर लगाया जा रहा व मीटर के बाईपास विद्युत चोरी रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जब तक 100% यह पूरा नहीं होता तब तक यह अभियान चलाया जाएगा जिससे राजस्व को भी फायदा होगा हर महीने मीटर रीडिंग से बिल निकल जाने के बाद उपभोक्ता समय से अपना बिल का भुगतान कर सकेंगे जिससे विद्युत विभाग के राजस्व विभाग को भी इसका फायदा होगा इस मौके पर एसडीओ राजेंद्र कुमार जेई अवधेश कुमार सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे
रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार







Social Plugin