दुबहड़ (बलिया)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के बलिया सदर से विधायक एवं योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद प्रथम आगमन पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र के शिवरामपुर, सवरूबांध, अखार, नगवा, बेयासी, जनाड़ी, घोड़हरा, दुबहड़, ओझा कछुआ, बिशुनपुरा, बसरिकापुर आदि विभिन्न चट्टियों पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला से श्री सिंह का भव्य स्वागत किया। घोड़हरा में मंडल अध्यक्ष अमित दुबे के नेतृत्व में परिवहन मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलो के माला से माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैं बलिया से प्रथम बार विधायक चुना गया। विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में प्रथम बार ही मंत्री पद के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। मैं बलिया के जनता को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी प्रकार उनके विश्वास के अनुरूप खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बलदेव गुप्ता टप्पू, बीडीसी संतोष यादव, दीपू यादव, राजा दुबे, बंटी गुप्ता, संतोष दुबे, रजनीश पाण्डेय "गबडू" अभिषेक सोनी, शिवजी सोनी, छात्र नेता रमेश चंद्र गुप्ता गोलू, विश्वकर्मा वर्मा, अरुण ओझा, गौतम पासवान आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता







Social Plugin