बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मटिहीं गांव में बैर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में एक अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी और आरोपित दो लोगो को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि मटिही गांव में बैर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट हुई इसी बीच लोचन राजभर की मौत हो गयी। आरोप लगाया जा रहा है कि लोचन दो लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लोगो ने बवाल काटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पहुंच गयी। और दो लोगो को हिरासत मे ले लिया। और किसी तरह माहौल को शांत कराया।
रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin