भाजपा अनुसूचित मोर्चा का हुआ सम्मेलन...
रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा
नगरा - भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को कस्बे के एक मैरेज हाल में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया एवं उपाध्यक्ष बेचन राम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राम चन्द्र कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, बिजली, गैस, शौचालय सहित तमाम तरह की योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए किए गए कामों को गिनाया। कहा कि कोरोना काल में केंद्र की मोदी सरकार 80 करोड़ घरों में मुफ्त राशन, 70 हजार से अधिक अनुसूचित जाति की महिलाओं को रोजगार, 5 करोड़ छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी।उन्होंने कहा कि एक गरीब के बेटे मोदी ने रोटी बनाते समय जो मां अपने आंचल से अपने व बच्चों के आंसुओं को पोछती थी उन्हें आंसुओ से छुटकारा दिया है।आज इतने बड़े सम्मेलन में आप जनता को देख रहे है, ये सब देख कर स्पष्ट हो जाता हैं कि जनता मोदी और योगी के साथ है। उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा कि अनुसूचित जाति पहले कांग्रेस के साथ थी।कांग्रेस ने दलितों को धोखा देते हुए 45 साल तक देश पर राज किया। उसके बाद मंडल कमीशन आया, दलित अनुसूचित जातियों ने मायावती का साथ दिया। लेकिन वो अपने परिवार और भाई व भतीजावाद में जुटी रही।भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो दलितों के बारे में सोचा। इन्हे मुफ्त 35 किलो राशन दिया, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन को देने के लिए आगे हाथ बढ़ाया। सम्मेलन को सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, महामंत्री आलोक शुक्ला, छट्ठू राम, डॉ मिलन प्रसाद, लालबहादुर भारती, ओमप्रकाश राम, मानवेन्द्र भारती, दीपक कनौजिया, सुनील कनौजिया, सतीश राव अंजय, प्रवीण प्रकाश, सहित तमाम पदाधिकारियों ने संबोधित किया। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप पासवान एवं संचालन जिला महामंत्री राज कुमार राव ने किया






Social Plugin