रिपोर्ट/विजय शाह
बेरूआरबारी - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही असहाय व गरीबों में कम्बल वितरित कार्यक्रम के तहत गरीबों में कंबल वितरित किया गया।
लेखपाल दिलीप सिंह तथा ग्राम प्रधान एवं ग्राम सभा के सम्मानित जनता के सम्मुख दर्जनों गरीब, असहाय लोगों में कंबल वितरित किया गया। लेखपाल दिलीप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी प्रदेश की जनता के लिए तत्पर व कटिबद्ध है। इस अवसर पर रामसरन, हरेंद्र चौहान, मानसिंह, अशोक चौहान (प्रधान) उमेश तारकेश्वर संदीप आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।






Social Plugin