Ad Code

Responsive Advertisement

*निलकू भाई रौशन के नेतृत्व में भृगु मंदिर से निकाली गई पदयात्रा*

 




*


निलकू भाई रौशन के नेतृत्व में भृगु मंदिर से निकाली गई पदयात्रा*




*रिपोर्ट: मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल*





बलिया* भृगु मंदिर से पदयात्रा निकालकर नीलकू भाई रौशन ने जिला कलेक्टर पहुंचकर मांग किया कि उत्तर प्रदेश के सभी जर्जर सड़क व जानलेवा युक्त गड्ढों का मरम्मत कर गड्ढा मुक्त कराया जाए।उत्तर प्रदेश की बिजली के जर्जर तार जो मौत का दावत दे रहे हैं उन तारों का नवीनीकरण कराया जाए।

प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार बंधुओं के लिए निजीभवन का निर्माण कराया जाए।ग्रामीण पत्रकार बंधुओं को उचित मानदेय व प्रेसों से नियुक्ति पत्र दिया जाए ताकि पारदर्शिता आ सके। शिक्षा पद्धति एक समान लागू कर (एक ही स्लेबस) सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में  पढ़ाया जाए ताकि अमीर व गरीब बच्चों को एक समान शिक्षा मिल सके। मांगों को संज्ञान में लेते हुए अभिलंब पूर्ण करें। जिसमें मुख्य रुप से कमलेश राजभर, फिरोज खान, नीरज कुमार गुप्ता, रिंकू सोनी ,अमन कुमार गुप्ता ,रामजी यादव, जाकिर हुसैन, वकील पासवान, सुनील पांडे आदि लोग रहे मौजूद