Ad Code

Responsive Advertisement

टेबल टेनिस अकादमी का सोबईबध करनई में भव्य उद्घाटन बलिया। टेबल टेनिस अकादमी का उद्घाटन आज दिनांक 29 दिसंबर 2021 को डी0एस0ई0टी0 पब्लिक स्कूल सोबाईबाध करनेई बलिया में जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय टेबल टेनिस के कोच पराग अग्रवाल एवं अमित कुमार सिंह रेफरी अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास राम, प्रबंधक एमडी पांडेय, निदेशक विनय तिवारी, विद्यालय के शिक्षक अभिभावक तथा छात्रों की गरिमामय उपस्थिति में उद्घाटन संपन्न हुआ। जिला विकास अधिकारी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह अकादमी विद्यालय के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। विश्वास है यहां से खिलाड़ी प्रशिक्षित होकर देश ही नहीं विदेश में भी अपना नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय अध्यापक का तथा कक्षाओं इत्यादि का निरीक्षण किया तथा उपस्थित व्यवस्थाओं के प्रति संतोष प्रकट किया। अमित कुमार सिंह ने इस विद्यालय में हमेशा जुड़े रहने तथा छात्रों को प्रशिक्षित करने का भरोसा दिलाया। वे यहां के प्रतिभावन छात्रों को देश में प्रतिभागी के रूप में भाग लेते हुए देखना चाहते हैं। पराग अग्रवाल ने समय निकालकर यहां आने का वादा किया। तथा निदेशक विनय तिवारी जी ने उपस्थित अतिथियों एवं मीडिया कर्मियों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों , ग्राम प्रधान एवं उपस्थित ग्रामीण वासियों को धन्यवाद देते हुए या आश्वासन दिलाया कि इस प्रकार के अन्य कार्यक्रम आने वाले समय में किया जाता रहेगा और सभी से सहयोग की अपील की।


*टेबल टेनिस अकादमी का सोबईबध करनई में भव्य उद्घाटन*



बलिया। टेबल टेनिस अकादमी का उद्घाटन आज दिनांक 29 दिसंबर 2021 को डी0एस0ई0टी0 पब्लिक स्कूल सोबाईबाध करनेई बलिया में जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय टेबल टेनिस के कोच पराग अग्रवाल एवं अमित कुमार सिंह रेफरी अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास राम, प्रबंधक एमडी पांडेय, निदेशक विनय तिवारी, विद्यालय के शिक्षक अभिभावक तथा छात्रों की गरिमामय उपस्थिति में उद्घाटन संपन्न हुआ।

जिला विकास अधिकारी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह अकादमी विद्यालय के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। विश्वास है यहां से खिलाड़ी प्रशिक्षित होकर देश ही नहीं विदेश में भी अपना नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय अध्यापक का तथा कक्षाओं इत्यादि का निरीक्षण किया तथा उपस्थित व्यवस्थाओं के प्रति संतोष प्रकट किया। अमित कुमार सिंह ने इस विद्यालय में हमेशा जुड़े रहने तथा छात्रों को प्रशिक्षित करने का भरोसा दिलाया। वे यहां के प्रतिभावन छात्रों को देश में प्रतिभागी के रूप में भाग लेते हुए देखना चाहते हैं। पराग अग्रवाल ने समय निकालकर यहां आने का वादा किया। तथा निदेशक विनय तिवारी जी ने उपस्थित अतिथियों एवं मीडिया कर्मियों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों , ग्राम प्रधान एवं उपस्थित ग्रामीण वासियों को धन्यवाद देते हुए या आश्वासन दिलाया कि इस प्रकार के अन्य कार्यक्रम आने वाले समय में किया जाता रहेगा और सभी से सहयोग की अपील की।