Ad Code

Responsive Advertisement

20 अक्टूबर को भक्तगण जीयर स्वामी को निमंत्रण देने चन्दौली जाएंगे श्रद्धालु

 





(दुबहड़) वैष्णव संप्रदाय के दिव्य कमल अनंत श्री विभूषित जगदाचार्य श्रीमद विश्वक्सेनाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज जी के परम् शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के चातुर्मास व्रत के निमित्त रविवार को श्री राम जानकी मंदिर (अखार ढाले)पर एक आवश्यक
बैठक पंडित अश्विनी कुमार उपाध्याय जी की अध्यक्षता में संम्पन हुई।
बैठक में तय हुआ कि आगामी 20 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तगण श्री स्वामी जी को निमंत्रण पत्र देने के लिए, प्रस्तावित यज्ञ स्थल जनेश्वर मिश्र  सेतु से सुबह 7 बजे चंदौली यज्ञ स्थल पर जाएंगे।



इस मौके पर प्रमुख रूप से पारसनाथ पाठक, पूर्व प्रधान विमल पाठक, ललन सिंह, भुवनेश्वर पासवान, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव "भुवर", जवाहरलाल पाठक, सुनील मिश्र, संजय पांडे ,सुनील सिंह ,डॉक्टर व्रिकेश कुमार पाठक, प्रधान प्रतिनिधि लक्की सिंह ,विक्रमादित्य सिंह, अजीत पाठक, देव कुमार सिंह ,विनोद पाठक ,रणधीर सिंह चीकू ,घनश्याम पांडे, संजय सिंह, दिनेश पाठक, धीरज गुप्ता, पृथ्वी नाथ पाठक, मनीष सिंह, मनोज पाठक, हृदय आनंद पाठक, शिव शंभू पाठक ,सुनील वर्मा ,राधा कृष्ण पाठक ,त्रिभुवन यादव, कुबेरनाथ प्रसाद ,अमरेंद्र मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। संचालन स्वामी जी के परम शिष्य कमलेश सिंह ने किया।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता