Ad Code

Responsive Advertisement

चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार,एक हुआ फरार।

 

23 दिन पहले हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश।

थानाध्यक्ष की तत्परता से एक सप्ताह में मिली दूसरी बड़ी सफलता।

 अपराधियों में हड़कंप, जनता में हर्ष।

--------------------------------------------------

चिरैयाकोट (मऊ) स्थानीय थाना की कमान संभालने के एक सप्ताह के अंदर नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के हाथ पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दूसरी अहम सफलता हाथ लगी। वहीं अपराधियों के विरूद्ध उनके द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।जबकि क्षेत्र में उनके कार्यशैली की जनता खूब प्रशंसा कर रही है।
        नवागत थानाध्यक्ष ने स्थानीय थाने की कमान संभालने के एक सप्ताह के अंदर 23 दिन पहले थाना क्षेत्र के खुर्द करमी सुल्तानीपुर गांव के एक शिक्षण संस्थान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के माल के साथ तीन शातिर चोरों को धर दबोचा।
            प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे संत देवदास बाबा मंदिर सुल्तानीपुर के पोखरा के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के निवासी क्रमशः अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय रमेश राम, आशीष कुमार पुत्र रामप्रवेश राम तथा दीपक कुमार पुत्र रामप्रवेश के रूप में हुई है।
       तीनों शातिर चोरों के पास से चोरी की एक-एक सिलाई मशीन के साथ चोरी के 530 रूपये नगद बरामद हुए। साथ ही उपरोक्त तीनों शातिर चोरों की निशानदेही पर उनके गांव के निवासी और घटना में शामिल उनके चौथे साथी पंकज कुमार पुत्र कैलाश राम के घर से चोरी की एक सिलाई मशीन, एक अदद इनवर्टर, एक अदद बैटरी, एक अदद सीलिंग पंखा, एक अदद कैंची व 3 अदद सफेद धागा बरामद हुआ। वहीं पुलिस की भनक लगते ही पंकज कुमार अपने घर से फरार हो गया।जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने बताया कि गत 14 सितंबर को हम चारों लोगों ने मिलकर पैसे की लालच में मां जगमाती शिक्षण संस्थान खुर्द करमी सुल्तानीपुर से 4 अदद सिलाई मशीन, एक अदद इनवर्टर , एक अदद बैटरी, एक अदद सीलिंग पंखा, एक अदद कैंची, तीन अदद सफेद धागा तथा अलमारी से 3200 रूपये चुराया था। ताकि उन्हें बेचकर हम लोगों का खर्च चल सके। तत्पश्चात बरामदगी की आधार संबंधित धाराओं में पुलिस ने तीनों आरोपियों का न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के साथ उप निरीक्षक गंगासागर मिश्रा चौकी प्रभारी सरसेना, उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव, कांस्टेबल गोकर्ण यादव, अनुराग पाल, मनीष कुमार, अमित कुमार तथा सुधीर चौधरी शामिल रहे।


 रिपोर्ट- ए.के. "अश्क"