Ad Code

Responsive Advertisement

ऑफिसर्स क्लब, बलिया में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह।

 




 (बलिया) शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑफिसर्स क्लब, बलिया में प्रबुद्ध  व विख्यात शिक्षक -शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ l ज्ञात हो कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति व प्रमुख दार्शनिक  डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया जाता है l कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जनार्दन राय द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रजवलन कर किया गया l शिक्षक दिवस के अवसर पर बलिया जनपद के शिक्षक- शिक्षिकाओं का रोटरी क्लब, बलिया के द्वारा सम्मान किया गया l 
 इस सम्मान समारोह मे डॉ. अमलदार निहार (  टाउन डिग्री कालेज, बलिया) श्री सुरेंद्र सिंह, श्री सुनील पांडेय ( प्राथमिक विद्यालय, नसीराबाद), डॉ. राजेंद्र प्रसाद ( प्रधानाचार्य नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर, बैरिया) श्री अवरार आलम ( आर के मिशन स्कूल, बलिया), श्री प्रदीप कुमार सिंह ( आर के मिशन स्कूल, बलिया), श्री गणेश प्रसाद, डॉ. दूधनाथ यादव, श्रीमती निवेदिता श्रीवास्ताव ( प्रधानाचार्य गुलाब देवी महिला डिग्री कालेज, बलिया), श्रीमती रीना सिंह ( हेरीटेज स्कूल, बलिया) व श्रीमती भाविता पांडेय ( हेरीटेज स्कूल, जमुआ, बलिया) आदि शिक्षक- शिक्षिकाओं को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया l साथ ही सभी प्रबुद्ध शिक्षक- शिक्षिकाओं के अभूतपूर्व योगदान के लिए रोटरी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया l 



इस अवसर पर डॉ. अमलदार निहार ने अपने द्वारा स्वरचित दोहे सुनाकर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला lशिक्षक अवरार आलम ने रोटरी के जन कल्याणकारी कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला l शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने इस अवसर पर स्वरचित कविता पाठ कर शिक्षक के योगदान को प्रस्तुत किया जिसे सराहा गया l भाविता पांडेय व निवेदिता श्रीवास्ताव ने वर्तमान मे शिक्षक की अद्वितीय भूमिका की चर्चा की l सुनील पांडेय व डॉ. दुधनाथ यादव ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला l
इस अवसर पर श्री एस. एस. श्रीवास्ताव ने बताया कि रोटरी क्लब बलिया शिक्षकों का सम्मान काफी लम्बे अरसे से करता आ रहा है क्योंकि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है उसका सम्मान करना स्व का सम्मान करना है l रोटरी पोलियो व अन्य जन कल्याणकारी कार्यों में सदैव तत्पर रहा है l 
मुख्य  अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि शिक्षक का सम्मान वर्तमान परिपेक्ष्य में एक चुनौती भरा कार्य है क्योंकि इस विषम स्थिति मे उसका योगदान अत्यंत ही प्रासंगिक है l एक शिक्षक प्रथम शिक्षार्थी है उसे पढ़कर शिक्षार्थी को पढ़ाना है जिससे ज्ञानार्जन में वह अहम् भूमिका अदा कर सके l रोटेरियन अध्यक्ष श्री हर्ष श्रीवास्ताव  जी ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह मे पधारे हुए विख्यात प्रबुद्धवर्ग व साहित्यकारों के प्रति वह धन्यवाद ज्ञापित करते है l



कार्यक्रम का संचालन डॉ. गणेश प्रसाद जी ने किया l
इस अवसर पर रोटेरियन अशोक सेठ, रोटे. अजीत कुमार सिंह, रोटे. राजेश जयसवाल, रोटे. राजीव कुमार ( पप्पू जी) , शिखर सहगल चंदन सहगल ,अमिताभ श्रीवास्तव अजीत कुमार, रोहितरोटरक्ट क्लब बलिया के दीपक कुमार गुप्ता, छवि कुमार व गुड्डू जी आदि रहे l


रिपोर्ट :--- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम