बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कम्प
नगरा। शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेर कर बदमाशों ने गोली मारकर दी गोली लगते ही सड़क पर गिर कर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को रसड़ा चिकित्सालय ले गये जहां से रेफर हो गये फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना नगरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर डेहरी गॉव के पास की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बुधवार की देर रात्रि रसड़ा थाना क्षेत्र के बर्रेबोझ गॉव निवासी रामप्रताप सिंह (32) शादी समारोह मेें गये थे। वहां से देर रात लौटते वक्त नगरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर डेहरी गॉव के पास दादा चट्टी मोड़ पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस भी पहुंच गयी। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। घायल बर्रेबोझ के कोटेदार रामप्रताप सिंह अपने साथी नन्हे सिंह के साथ बाइक से पकड़ी से निमंत्रण कर घर वापस आ रहे थे कि अपाचे बाईक सवार युवको ने किया फायर। गंभीर रूप से घायल का ईलाज वाराणसी मे चल रहा है। नगरा पुलिस ने दो नामजद सतीश सिह व उत्तम सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है।जो घायल के पट्टीदार है।







Social Plugin