Ad Code

Responsive Advertisement

17वें दिन भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना जारी रहा।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम

17वें दिन भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना जारी रहा।

बलिया। (उत्तर प्रदेश ) नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर बलिया कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील के समीप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना प्रदर्शन 24 दिसम्बर 2022 को 17 वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलन धरना सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड ने कहा कि तहसील से लगायत जिला प्रशासन और प्रदेश की भाजपा सरकार में संविधान के राज के बजाय तानाशाही राज चल रहा है। लेखपाल व तहसीलदार द्वारा राष्ट्रपतीय राजपत्र, संविधान की घोर अवहेलना/अवमानना की जा रही है। गोंड, खरवार को नियमानुसार अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र सुगमतापूर्वक जारी नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार में हर तबका परेशान व उत्पीड़ित है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि जब 2012 व 2017 के निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित की गयी थी तो किस आधार पर 2022 के प्रकाशन सूची से वार्ड सदस्य/सभासद पदों की अनुसूचित जनजाति की सीटें गोल कर दी गई। भाजपा सरकार की यह गणित समझ से परे है। ऐसी स्थिति में हम सभी उत्पीड़ित समुदाय के लोगों को संगठित हो कर के अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। धरना सभा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, श्रीभगवान गोंड, सुरेश शाह, हीरालाल गोंड, विनित गोंड, श्रीनिवास गोंड, छोटेलाल गोंड, मनोज कुमार शाह, बाबूनन्द गांेड, जितेन्द्र गांेड, धर्मेन्द्र गोंड, मनोज गोंड, शिवशंकर खरवार, भृगुनाथ गोंड, राजेश कुमार गोंड, परशुराम खरवार, दुर्गेश गोंड, रामचन्द्र गोंड, रामनारायण गोंड, आदित्य गोंड, सुजीत कुमार शाह, शिवशंकर खरवार, अरविन्द गोंडवाना, चन्द्रशेखर खरवार, दुर्गविजय खरवार मौजुद रहे।