नगरा (बलिया)। क्षेत्र के मलप हरसेनपुर स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर रविवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओ पुरूषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। अंत में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।।
श्रीराम जानकी मन्दिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में पीत वस्त्र धारण किए हुए 251 महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश लेकर चल रही थी।श्रीराम जानकी, शिव पार्वती के आकर्षक झांकियो से सुसज्जित शोभायात्रा में गाजे-बाजे, घोड़े एवं रथ के साथ सैकड़ों श्रद्धालु हाथो में ध्वजा पताका लिए मौजूद थे। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।शोभायात्रा मन्दिर परिसर से आरम्भ होकर पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण कर शिवजी मन्दिर के पास स्थित सरोवर पर पहुंची, जहां से कलश में जल भरकर मलप चट्टी होते हुए मन्दिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई।कलश यात्रा आरम्भ होने से पूर्व वृंदावन से पधारे अरुण चौबे के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा मन्दिर में वैदिक विधि विधान से विग्रहों का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा का नेतृत्व अजय मिश्र, हरिओम मिश्र, जकशन सिंह, वृजभुषण सिंह, वीर बहादुर सिंह, धनंजय सिंह, राजेश सिंह, विनय प्रताप सिंह पुष्कर मिश्रा, चन्द्रभान सिंह आदि कर रहे थे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin