बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के बस स्टाप शिव मंदिर व बिचला पोखरा ठाकुर मंदिर के बगल में शिव मंदिर पर सोमवार की शाम को श्रद्धालुओं का भारी भीड़ एवं जमावड़ा देखने को मिला ग्रामीण द्वारा बताया जा रहा है।कि सोमवार शाम को शंकर भगवान के मंदिर के बाहर स्थित नंदी जी महाराज अब दूध एवं जल पी रहे हैं। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड पड़ी है। अब लोग नंदी महाराज को दूध एवं जल पिलाने के लिये नर नारी अपने-अपने घरों से दूध व जल लेकर आ रहे है।वही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी देखते ही देखते यह बात पूरे नगर में जंगल के आग की तरह फैल गई नगर से लोग देर रात तक नंदी महाराज को दूध पिलाते नजर आए तो वही ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग मंगलवार की प्रातः दूध जल लेकर नंदी महाराज को पिलाने के लिए लंबी लाइन की कतार लगी रही माना जा रहा है कि हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के आस्था के प्रति लोगों में भारी विश्वास रहती है उसी विश्वास को कायम रखने के लिए आज भारी भीड़ देखने को मिल रही है
रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार






Social Plugin