Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन।

 


नगरा (बलिया)। श्री नरहेजी पीजी कॉलेज नरही के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कालेज सभागार में रविवार को हुआ।मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सिंह वन क्षेत्राधिकारी बेल्थरारोड व विशिष्ट अतिथि एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान दादर आश्रम सिकंदरपुर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर समारोह का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात स्वयंसेवी छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत कर। इसके अलावा एनएसएस के छात्र छात्राओं ने भ्रूण हत्या, नारी शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक, देश गीत, भाषण आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिविरार्थियों को शिविर की गतिविधियों को अपने आचरण में ढालकर अपने अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ने पर्यावरण की सुरक्षा में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें बचाने की प्रेरणा दी। साथ ही इस कार्य में भरपूर सहयोग करने का वादा किया।अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने अपने स्वयंसेवीयो के मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजेश सिंह, डॉ पंकज राय, यास्मीन बानो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह और आभार डॉ श्वेता सिंह ने व्यक्त किया ।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा