बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया है कि विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मंडी समिति बलिया में मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल पर अर्धसैनिक बल, उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी के जवान सहित अन्य कई कंपनियां फोर्स की लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती के समय सभी प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि शांति बनाए रखें। अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी बलिया, प्रेक्षक से अपनी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं। मतगणना में किसी तरह की शांति व्यवस्था भंग करने वाले को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin