सुखपुरा (बलिया)। स्थानी कस्बा स्थित संत यती नाथ मंदिर, जिला सहकारी बैंक, व बड़ी मस्जिद को जाने वाले रास्ते पर नाबदान, गढही का पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाने से जहां श्रद्धालुओं को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले भी उक्त गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर व परेशान है। इस गांव में सफाई कर्मी के नाम पर 5 सफाई कर्मी कार्यरत है। लेकिन प्रधान के चहेते लोगों के ही दरवाजे और नाली नादान साफ करते हैं। सर्वजनिक नाली नाबदान से उनको कोई सरोकार नहीं है ।गांव के लोगो का मुख्य मार्ग भी वही हैं। जो भी गंदे पानी से ही होकर ही अपने घरों को जाने को मजबूर हैं। वही बैंक पर खाताधारकों को भी आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सहकारी संघ पर खाद लेने वाले भी परेशान हैं नाबदान को हेल कर जाना ही पड़ जाना पड़ता है जिला प्रशासन से लोगों ने अबिलम्ब नाबदान ,नालीयो की साफ करा कर पानी से निजात दिलाने के पुरजोर मांग किया है।
रिपोर्ट :-- अश्वनी सिंह






Social Plugin