बलिया, स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया नगर के तत्त्वाधान में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जगदीशपुर के विद्यालय परिवार के द्वारा भारत माता पूजन किया गया जिसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो विद्यालय प्राँगढ़ से चित्तू पाण्डेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, विशुनीपुर होते हुए पुनः चित्तू पाण्डेय चौराहा से विद्यालय प्राँगढ़ में पहुंची जहां वन्देमातरम गीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम जिला प्रचारक श्री सत्येन्द्र जी, प्रधानाचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव व अम्बादत्त पाण्डेय जी द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दिप प्रज्वलन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रचारक सत्येन्द्र जी ने उपस्थित बच्चों, उनके अभिभावकों व विद्यालय परिवार के लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार स्वतन्त्रता की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया तब जाकर हम स्वतन्त्रता रूपी खुली हवा में सांस ले रहे है। उन्होंने बच्चों से उन वीर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर कर्तव्यपथ पर चलने एक आह्वान किया और बताया कि अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी महान है।
ज्ञात हो कि इस शोभायात्रा में बच्चे भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमूर्ति बने हुए इस यंत्र की शोभा बढ़ा रहे थे।
इस अवसर पर जिला प्रचारक सत्येन्द्र, प्रधानाचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव, नगर प्रचारक सचिन , अम्बादत्त के साथ उप प्रधानाचार्य विजयानन्द, अशोक मिश्र, चंद्रशेखर, कृष्णमणि, जयराम, निधि पाण्डेय,आराधना मोहिनी श्रीवास्तव आदि के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर भारत माता पूजन में सम्मानित!
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin