नगरा (बलिया) । नगरा रसड़ा मार्ग पर सड़क किनारे जर्जर नाली से बने गड्ढे में बाइक सवार के गिरने से पैर की हड्डी टूट गयी। आसपास के लोगों ने तत्क ल पुलिस को सूचना देकर पीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। ऐसे गड्ढों में गिरने से खामियाजा पशुओं के साथ आमजनों को भी झेलना पड़ रहा है। नगर पंचायत की लापरवाही से नगरा रसड़ा मार्ग पर कई साल से मरम्मत के अभाव में छुटे क्षतिग्रस्त नाली में गिरने से पशुओं की मौत होती थी, लेकिन सोमवार को तेज रफ्तार गाड़ी से बचने के प्रयास में गिरे पुलिस के जवान को विकलांग बना दिया। उसका पैर टूटकर अलग हो गया। घंटो तक उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। एक चाय दुकानदार की नजर पड़ी तो लोगों व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुँचाया। अधिशासी अधिकारी के साथ ही प्रशासनिक अमला व जनप्रतिनिधि भी उदासीन बने हुए है। जिसका दंश नगर पंचायत के निवासी व दुकानदार asझेल रहे है।
गाजीपुर जिले के सुहवल निवासी 25 वर्षीय राम दुलारे देवरिया जिले में पुलिस में तैनात है ।राम दुलारे देवरिया से अपने घर जा रहे थे। अभी नगरा थाने के सामने पहुचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी से बचने के लिए बाएं भागे और असंतुलित होकर खोदी गयी नाली में पलट गए और पैर टूट कर अलग हो गया ।दो घण्टे से नाली में पड़े रहे , इसी बीच चाय विक्रेता जा रहा था तो देख लिया । दुकानदार के शोर पर अन्य लोग और पुलिस भी आ गयी तब तक घायल सिपाही होश में आ गया और अपने को स्टाफ बताया । फिर पुलिस और ग्रामीण नाले से निकाल कर निजी अस्पताल ले गए । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर भेजा गया।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin