Ad Code

Responsive Advertisement

गुड सोसाइटी के तत्वधान में 100 लोगों का हुआ फ्री मेडिकल चेकअप




सिकन्दरपुर(बलिया)। गुड सोसाइटी फाउंडेशन के तत्वाधान में नगर के मोहल्ला मिल्की स्थित शाही मस्जिद के पीछे बुधवार को दूसरे निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिस का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व  मंत्री मो.जियाउद्दीन रिजवी ने फीता काट कर किया।बाद में शिविर में विभिन्न मोहल्लों से आये करीब 100 लोगों की मेडिकल जांच व सुझाव डॉ एहतिशाम द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में  मुख्य अतिथि रिजवी ने कहा कि वर्तमान में रोगों के बढ़ने के कारण खान पान का दोष,गन्दगी और प्रदूषण है।इस लिए सभी को चाहिए कि वे अपने खान पान में सतर्कता बरतने  के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें ।कहा कि रोगों की पहचान के लिए आज जांच महत्वपूर्ण हो गया है।इससे इलाज आसान हो जाता है।इस अवसर पर भीष्म यादव,फैजी अंसारी,मास्टर शाहिद अली,आनंदी मोदनवाल सीपी यादव आदि मौजूद रहे।इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर सद्दाम हुसैन तथा अध्यक्षता सद्दाम खान ने किया।