Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रवादी युवक कांगे्रस का सदस्यता अभियान शुरू।

 

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

राष्ट्रवादी युवक कांगे्रस का सदस्यता अभियान शुरू।

मऊ (उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा जी के जन्मदिन को युवा अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। तथा राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान का भी प्रारम्भ हुआ। पूरे देश में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पाॅच लाख सदस्य बनानें का संकल्प लिया है। उक्त बात की जानकारी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के महासचिव/प्रवक्ता एवं प्रभारी सदस्यता अभियान मुरली मनोहर पाण्डेय (नेता जी) नें बताया। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है, कल कारखाने बन्द हो रहे हैं, नये कल कारखानों का सृजन नही हो रहा है। केन्द्र की सरकार नें वादा किया था कि हर साल नौजवानों को रोजगार देगें रोजगार देना तो दूर कल कारखाने बन्द होनें से बेरोजगारी का आलम बढ़ गया है। हर नौजवान रोजगार को लेकर काफी चिन्तित है। श्री पाण्डेय नें कहा कि जब तक युवा आयोग का गठन नही होगा। नौजवानों को उनका अधिकार नही मिलेगा। नीजी कम्पनियों में जिस तरह से नौजवानों का शोषण हो रहा है। इस देश के लोकतंत्र के लिए खतरे की घन्टी है। आज जनपद में सैकड़ों लोगों नें पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । सदस्यता अभियान का शुभारम्भ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह नें जनपद के युवा व्यवसायी गोपाल बरनवाल को सदस्यता दिलायी। गोपाल बरनवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुरली मनोहर पाण्डेय जी के नेतृत्व में युवा व्यवसायी अनुमोल कौशिक नें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का दामन  थामा । जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 में लगभग 5 लाख सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर मुहम्मद आजाद, विजय कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार शर्मा, रघुवीर यादव, प्रिंस प्रजापति,समेत सतीश यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यप्रकाश व कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाष कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, मऊ नें किया कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भारती, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रघुवीर चन्द यादव, समेंत सभी कार्यकर्ताओं नें भाग लिया।
-------

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय सहित समस्त तहसील मुख्यालयों पर ठंड से बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों का किया गया निरीक्षण।

अपर जिलाधिकारी सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को ठंड से बचाव के समस्त उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

ठंड के कारण कोई दुर्घटना होने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।

मऊ (उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय सहित समस्त तहसील मुख्यालयों पर ठंड से बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों का सत्यापन/निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद मुख्यालय स्थित प्रमुख चौराहों एवं स्थलों पर अलाव की व्यवस्था, स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों की वास्तविक स्थिति आदि का निरीक्षण किया। ब्रह्मस्थान स्थित स्थाई शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केयरटेकर से शेल्टर होम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही वहां पर ठहरे लोगों से भी मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शेल्टर होम में महिलाओं के भी ठहरने की व्यवस्था है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने वहां पर एक महिला गार्ड की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों में रहने वालों के लिए गुनगुने पानी एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन पर जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण का भी कार्य किया। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर ही आज समस्त तहसील मुख्यालयों पर भी रैन बसेरों एवं अलाव जलने की स्थिति का सत्यापन/निरीक्षण कार्य किया गया। इस दौरान तहसील मुख्यालयों पर भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य गया गया। जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारियों सहित समस्त अधिशासी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में ठंड से बचाव हेतु सारे उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहीं से भी ठंड की वजह से किसी दुर्घटना का मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी के निरीक्षण कार्य के दौरान अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, तहसीलदार सदर संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-------------

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय कार्यशाल का किया शुभारम्भ।

समावेशी शिक्षा दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास में हो रही कारगर साबित : मुख्य विकास अधिकारी।

मऊ (उत्तर प्रदेश)। दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय कार्यशाल का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर द्वारा मॉ सरस्वती जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज के प्रमुख हिस्सा हैं। इनके शिक्षा, खेल, मानसिक विकास के लिए समावेशी शिक्षा उनके सर्वांगीण विकास में कारगर साबित हो रही है। आमजन को दिव्यांग बच्चों के विकास के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होनें कहा कि कार्यशाला में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं समर्थ पोर्टल के माध्यम से सतत् अनुश्रवण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है।  कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण उत्थान के लिए सतत् प्रयास करने पर जोर दिया एवं कहा कि शासन से संचालित योजनायें व उसके मॉडल से बदलाव आने लगा है। दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समावेशी शिक्षा कारगर साबित हो रही है। योजना की बदौलत दिव्यांग बच्चों में पढ़ने की ललक जगी है। दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के प्रति जन समुदाय को जागरूक करने, उन्हें आम जनमानस के साथ सामान्य जीवन व्यतीत करने में होने वाली कठिनाइयों का समाधान, दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन, उनका नामांकन और विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति, शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की दिव्यांगता के प्रति जागरूकता को और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सहयोगात्मक नेतृत्व प्रदान किये जाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है यह निश्चित ही लाभकारी होगा। कार्यशाला को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह, जिला समन्वयक अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने सम्बोधित किया।
---------

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न।

 कार्यदाई संस्था के जिला प्रतिनिधि को पर्याप्त मात्रा में मशीनों की संख्या,श्रमिकों की संख्या एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

 निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रयोग करने एवं निर्धारित समय के अंदर कार्य पूर्ण ना होने पर कड़ी कार्यवाही करने की दी चेतावनी।

मऊ (उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी अरुण कुमार के अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)विभाग द्वारा संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि जनपद मऊ में नामित कार्यदाई संस्था मेसर्स एल.सी. इंफ्रा, अहमदाबाद को कुल 461 राजस्व ग्रामों में हर घर नल योजना के निर्माण कार्य का लक्ष्य आवंटित है। कार्यदाई संस्था द्वारा  राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को कुल  प्रेषित डी पी आर में से राज्य स्तर से 180 डी.पी.आर. को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा 114 योजनाओं पर कार्य भी शुरू किया जा चुका है।
जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने नामित कार्यदाई संस्था को राज्य स्तर से स्वीकृत सभी 180 योजनाओं पर 1 सप्ताह के अंदर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान स्वीकृत योजनाओं की भौतिक प्रगति ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के जिला प्रतिनिधि श्री भास्कर को 1 सप्ताह के अंदर सभी कार्य स्थलों पर मशीनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही मजदूरों की संख्या भी दोगुना करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदाई संस्था को पर्याप्त मात्रा में मशीनें एवं मजदूरों की संख्या सुनिश्चित करने हेतु लिखित आदेश जारी कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यदाई संस्था के जिला प्रतिनिधि को सभी कार्य मानकों के अनुरूप करने एवम् गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। टी.पी.आई. द्वारा अवगत कराया गया की कार्यदाई संस्था द्वारा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने से मजदूरों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। जिलाधिकारी ने जिला प्रतिनिधि को समस्त कार्य स्थलों पर सुरक्षा मानकों को अपनाने एवं आमजन की दिक्कतों को देखते हुए निर्माण के दौरान किए गए तोड़फोड़ का यथाशीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जनपद के लिए 372 ग्राम पंचायतों के नए निर्धारित लक्ष्यों हेतु जमीनों के चिन्हांकन कार्य की चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि अब तक 255 ग्राम पंचायतों में जमीनों का चिन्हांकन कर लिया गया है, शेष का 1 सप्ताह के अंदर चिन्हांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने नए निर्धारित लक्ष्यों के लिए जनपद के लिए नामित दोनों एजेंसियों के जिला प्रतिनिधियों को शीघ्र ही सारे डी.पी.आर. प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जिससे यथाशीघ्र नए लक्ष्यों पर कार्य शुरू हो सके।
बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एम.ए .किदवई, कार्यदाई संस्था के जिला प्रतिनिधि भास्कर, टी.पी.आई. डी.पी.एम.यू. आदि उपस्थित थे।